Connect with us

Sector7

राजयोग मैडिटेशन द्वारा पारिवारिक समस्यायों का समाधान – 4 मार्च 2018

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की और से 4 मार्च  2018 को राजयोग मैडिटेशन द्वारा पारिवारिक समस्यायों का समाधान विषय पर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम करनाल सेक्टर 7 सेन्टर में रखा गया |

जिसमे आ. राजयोगिनी चक्रधारी दीदी जी (निदेशक, ब्रह्मकुमारिज़ रशिया ) ने कहा सभी की चाहना होती है हमारे परिवार में सुख शांति , कुशल मंगल , आनंद मौज हो पर देखा जाता है आज घर घर में कलह कलेश ,तनाव , अशांति , दुःख किसी न किसी समस्या के कारण रहता ही है | सभी संबंधो में अहम के टकरावो के कारण खीचतान, मतभेद, आपसी समझ की कमी देखने में आती है , कभी धन की, तो कभी बीमारी की एवं बच्चो के सम्बंधित अनेक समस्याएं है |

कई बार अचानक से ऐसी समस्या आ जाती है जिसके बारे में ना सुना होता है | आज परिवार में स्वार्थ बढ़ता जा रहा है जिससे घर परिवार टूट रहे है युवा पीढ़ी के नैतिक मूल्यों में काफी गिरावट आई है |

इन सब समस्याओ का मूल कारण किसी न किसी नैतिक मूल्य या दिव्य गुण का आभाव है | आज सहनशीलता, समायोजन, स्नेह, सम्मान, सहयोग, मधुरता, नम्रता, विश्वास  इत्यादि गुणों की कमी के कारण घर परिवार दुखी है |

माउंट आबू से पधारी ब्रह्माकुमारी डॉ. सविता दीदी मुख्यालय को ओर्डिनाटर महिला प्रभाग ने कहा अध्यात्मिक ज्ञान एवं सहज राजयोग जो ब्रह्मकुमारिज़ में सिखाया जाता है इसके अभ्यास से सहज ही जीवन में गुणों एवं शक्तियों का विकास होने लगता है |जिससे घर परिवार के वातावरण में परिवर्तन आता है | राजयोग के अभ्यास से घर घर को स्वर्ग , गृहस्थ को आश्रम बनाया जा सकता है |

इस मौके पर डॉ सुमन मंजरी जी ( रिटायर्ड आई .जी मधुवन) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की उन्हीने अपना अनुभव साँझा करते हुए कहा कि में इस संस्था से काफी सालो से जुडी हूँ | और निरंतर राजयोग का अभ्यास करती हूँ जिससे में ना केवल परिवार बल्कि कार्य स्थल में भी निपुणता से हर परिस्थितियों का हल कर पाती हूँ |

इस मौके पर भ्राता नरेन्दर अरोराजी (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति) बतौर अध्यक्ष कार्यक्रम में शिरकत की |

सुश्री डॉ दमयंती शर्मा जी (योगाचार्य, दिव्य योग अभ्यास मंदिर ) तथा श्रीमती अंजू शर्मा (प्रेसिडेंट, इनर व्हील क्लब मिड टाउन) सम्मानीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारकर अपने वक्तव्य दिए |

इस मौके पर बेटी बचाओ सशक्त बनाओ विषय पर छोटे बच्चो ने नाटिका प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक किया |

राजयोगिनी प्रेम दीदी स्थानीय संचालिका करनाल ने आये हुए मेहमानों का स्वागत किया | इस मौके पर राजयोगी मेहरचंद जी, संगीता बहन संचालिका देवबंद सेन्टर ने भी अपने विचार रखे | इस कार्यक्रम पर हज़ारो लोगो ने पहुचकर कार्यक्रम का लाभ लिया |

Continue Reading

LIVE

LIVE 30 June 2020, 6.00pm:- Spiritual Empowerment for Hope and Courage to face the present challenge

Published

on

By

Continue Reading

News

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात में पर्यावरण सरंक्षण का कार्यक्रम रखा गया

Published

on

By


करनाल। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन महिला फोरम की तरफ से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र की अध्यक्ष बीके प्रेम दीदी को पर्यावरण सरंक्षण के अंतर्गत पौधे भेंट किए गए। ये पौधे सेवा केंद्र के प्रांगण में लगाए जाएंगे। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की प्रधान डॉ मंजू चौधरी ने कहा कि उनकी फोरम का नारा है कि धरती को सजाएंगे, सृष्टि को संवारेंगे धरती माँ को आयुष्मती बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे आसपास पेड़ों का कटाव हो रहा है, उससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मानव जीवन इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा जबकि इसके लिए मानव ही जिम्मेदार है। हमें अब पर्यावरण संरक्षण के बारे में सोचने की जरूरत है। इसलिए अपने आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने के यज्ञ में आहुति डालें। बीके प्रेम दीदी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। जीवन के लिए जरूरी आक्सीजन हमें पेड़ों से ही मिलती है। प्रकृति से छेड़छाड़ बंद करनी होगी। जो पेड़ काटे जा चुके हैं उनकी जगह नए पौधे लगाए जाता बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर सचिव डॉ पूनम विरमानी, उपाध्यक्ष डॉ रेणु भारद्वाज, डॉ हरप्रीत कौर , डॉ नम्रता शर्मा, डॉ विभा रोहिल्ला, डा. केके चावला, डा. एनके माहनी, बलजीत सिंह, सुलतान सिंह, ओमप्रकाश, कृष्णा खन्ना, रामनिवास, सुरेश गोयल, महीपाल मलिक, सुरेश मेहता, छवि चौधरी, विमल मेहता व सुनीता मदान मौजूद रहे।

Continue Reading

Sector7

Social Wing Campaign from Jammu to Mumbai “Happy Life & Healthy Society” Reached Karnal, 9th May, 2019.

Published

on

By

Social Wing Campaign from Jammu to Mumbai “Happy Life & Healthy Society” Reached Karnal, 9th May, 2019.

 

Continue Reading

Brahma Kumaris Karnal